चंपई के जगह रामदास सोरेन बने हेमंत कैबिनेट के मंत्री
चंपई के जगह रामदास सोरेन बने हेमंत कैबिनेट के मंत्री

रांचि/झारखंड: झारखंड कैबिनेट से चंपाई सोरेन के इस्तीफे से खाली हुए मंत्री पद को भरने के लिए घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन को मंत्री नियुक्त किया गया है। रामदास सोरेन हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने. राजभवन में राज्यपाल ने रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

दरअसल, मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने से नाराज चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन का साथ छोड़ने का निर्णय लिया था। चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को हेमंत कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था और आज-कल मे ही भाजपा में शामिल होने वाले हैं। चंपाई सोरेन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुए मंत्री पद पर जेएमएम के ही कोल्हान के प्रभावशाली नेता रामदास सोरेन को मंत्री बनाने का निर्णय लिया गया था।

शुक्रवार को राजभवन में एक समारोह में रामदास सोरेन ने हेमंत कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने रामदास सोरेन को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन समेत कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद रहे। बता दें कि रामदास सोरेन घाटशिला से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। रामदास सोरेन झारखंड आंदोनल में शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ सक्रिय रहे थे। रामदास को हेमंत कैबिनेट में पहली बार मंत्री बनाया गया है।

ALSO READ

Reliance AGM 2024: बोनस शेयर के साथ मुकेश अंबानी ने की कई बड़ी घोषणा, जानें क्या हैं अहम बातें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here