रांची/झरखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बने चंपाई सोरेन ने हाल ही में झामुमो से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही, चंपाई सोरेन का इस्तीफा झारखंड सरकार में मंत्री पद से मंजूर कर लिया गया है। अब घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन उनकी जगह मंत्री पद की शपथ लेंगे।

दरअसल, हेमंत सोरने की पार्टी झामुमो के तरफ से यह जानकारी दी गई कि घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन अब उनकी जगह लेंगे। वे कल ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसका प्रस्ताव राजभवन को भेज दिया गया है। रामदास सोरेन घाटशिला विधानसभा से झामुमो के विधायक हैं। इसके अलावा वह पूर्वी सिंहभूम से झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह वर्ष 2009 में भी चुनाव जीत चुके हैं। पार्टी में वह चंपाई सोरेन के बाद कोल्हान के दूसरे सबसे वरिष्ठ नेता हैं। शिबू सोरेन और चंपाई सोरेन के साथ उन्होंने झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे थे। आदिवासी समाज के बीच उनकी पैठ है। लिहाजा उन्हें मंत्री बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन ने लंबे वक्त से चल रहे राजनीतिक अटकलों को विराम लगाते हुए BJP ज्वॉइन करने का निर्णय कर लिया है। चंपाई ने बुधवार को झामुमो की प्राथमिक सदस्यता समेत मंत्री पद से भी इस्तीफा दे दिया था। अब वे शुक्रवार को रांची में BJP की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ उनका बेटा बाबूलाल सोरेन भी बीजेपी में शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here