पटना: बुधवार को एनआईए की टीम ने तेयाय ओपी क्षेत्र के खांझापुर पाली गांव में छापेमारी कर उक्त गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ बिहारी पासवान गिरफ्तार कर लिया उसके साथी, उसकी पत्नी सोमियां देवी, तीन बच्चों में 11 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार 8 वर्षीय बेटी निशा कुमारी व 5 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार को भी अपने साथ ले गई है।
बिहार पुलिस की टीम ने भी दिया साथ
मिली जानकारी के मुताबिक तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में तेयाय ओपी की भी दूसरे पुलिस बल NIA टीम के साथ थी जो बुधवार की सुबह लगभग सवा 5 बजे छापामारी करने पहुंची तथा साढ़े 12 बजे तक बिहारी पासवान के घर के आसपास रुकी रही। जो अंततः बिहारी पासवान को गिरफ्तार करने के बाद ही वापस लौटी।
इससे पहले भी बिहारी पासवान को गिरफ्तार कर चुकी है
मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय पुलिस पहले भी कई बार बिहारी पासवान को गिरफ्तार कर चुकी है. उस पर नक्सली संगठन का एरिया कमांडर होने का आरोप है.वहीं मिली जानकारी के अनुसार विगत एक साल पहले पाली गांव में एक विवादित जमीन पर सैकड़ों भूमिहीन लोगों का झोपड़ी खड़ा करवाने का भी उसपर आरोप है, जिसे तात्कालिन अंचलाधिकारी वीणा भारती व तेयाय ओपी प्रभारी चन्द्रकांत कुमार के नेतृत्व में दो चार दिन में ही हटा दिया गया था। बिहारी पासवान एक मुस्लिम महिला सोमिया देवी से विवाह कर दाम्पत्य जीवन बिता रहा था जिससे तीन बच्चे भी हैं। गिरफ्तार करने के बाद एनआइए की टीम तेयाय ओपी नहीं जाकर तेघड़ा अनुमंडल की ओर बढ़ती चली गई।
ALSO READ
CM नीतीश को लेकर तेजस्वी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- चढ़ावा लेकर हो रही पोस्टिंग



































