पटना: बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अक्सर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते नजर आते हैं. तेजस्वी यह कहते हुए नजर आते हैं कि CM नीतीश कुमार थक चुके हैं। इसके अलावा वो अपने आस-पास अनेक तरह के लोगों से घिरे हुए हैं। इसी कड़ी में अब एक बार फिर तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के DGP को कोई पावर नहीं है। सरकार में उनके किसी भी रिकमेंडेशन को नहीं माना जा रहा है। CM के अगल-बगल जो चमचे बेचे हैं वह खुलेआम पोस्टिंग कर रहे हैं और पोस्टिंग कैसे होता है और किस तरह से होता है यह सब को पता है। उन्होंने कहा कि JDU के नेता भले ही खुले तौर पर इससे इनकार करें लेकिन सबको पता है कि किस तरह से हो रहा है। DGP की सिफारिशों को CM नीतीश नहीं मानते हैं लेकिन जो उनके चमचे हैं वही चढ़ावा लेकर पोस्टिंग कर रहे हैं। हालांकि तेजस्वी ने ‘चढ़ावा’ कौन लेते हैं इस पर किसी का नाम नहीं लिया।

वहीं UP में कई रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने पर उन्होंने कहा कि नाम बदलने से क्या होगा, नाम बदलने से दुर्घटना रुक जाएगी क्या। उन्होंने नाम बदलने के फैसले को सिर्फ जनता को भ्रमित करने वाली बातें बताते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि क्या इससे रेल दुर्घटना कम जाएगी? आज जो हर दिन कहीं न कहीं रेल दुर्घटना की खबर आ रही है उसपर क्यों ध्यान नहीं देते हैं। इस तरह के काम करने से क्या फायदा होने वाला है।

उधर, बंगाल में BJP के तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर तेजस्वी ने कहा कि यूपी में इस तरह का बंद कब होगा। यूपी में अपराध इतना बढ़ा हुआ है वहां बंद कब होगा। बिहार में इतना अपराध बढ़ा हुआ है यहां कब बंद होगा। बिहार में इतना ज्यादा बलात्कार हो रहा है यहां कब बंद होगा? सत्ता में बैठी बीजेपी के लोगों की कथनी और करनी में बहुत फर्क है। इनका काम है सिर्फ और सिर्फ नफरत फैलाना।

ALSO READ

अब पत्थरबाजी से भी बिहार पुलिस को नहीं होगी परेशानी, मिल गया सुरक्षा कवच

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here