पटना: बिहार पुलिस को अब पहले से ज्यादा सुरक्षा उपाय मिलेंगे. अब उन्हें ऐसे कीटनाशक उपलब्ध कराए गए हैं कि अगर पत्थर भी फेंके जाएं तो भी उन्हें कोई खतरा नहीं होगा और वे बिना किसी परेशानी के अपना काम कर सकते हैं और गुस्साई भीड़ को शांत कर सकते हैं। बिहार पुलिस अब दंगों और पथराव से निपटने के लिए आधुनिक फुल-बॉडी प्रोटेक्टिव गियर से लैस है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी इस सुरक्षा कवच को पहनकर 360 डिग्री से होने वाली पत्थरबाजी से खुद को बचा सकते हैं। यह चेस्ट प्रोटेक्टर, शोल्डर पैड, आर्म प्रोटेक्टर, एल्बो प्रोटेक्टर, ग्रोइन और काफ प्रोटेक्टर आदि से सुसज्जित है। इस सुरक्षात्मक कवर का वजन लगभग 6 किग्रा है। पहली बार बिहार में पुलिस अधिकारियों को आधुनिक फुल-बॉडी कवच से लैस किया गया है. इसका पहली बार जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों से निपटने के लिए वहां की पैरा मिलिटरी और अन्य फोर्स करती थी। इसे रबर, फाइबर समेत अन्य मटेरियल से बनाया गया है। इस प्रोटेक्टर से लैस पुलिस पत्थरबाजी के बीच रुकेगी नहीं, बल्कि आगे बढ़ती रहेगी और उपद्रवियों को दबोच लेगी। कई बार हंगामा के बीच होने वाली रोड़ेबाजी में पुलिस एक जगह पर ही ठिठक जाती थी। वह अपने को बचाने लग जाती थी। बताया गया कि नया एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर पुराने बॉडी प्रोटेक्टर से कई गुणा ज्यादा सुरक्षा कवच का काम करेगा।
जानकारी के लिए बता दें की बुलेटप्रूफ सुरक्षा कवच केवल गोली और छर्रों को रोकता है, जबकि इसे खास तौर से रोड़े से बचने के लिए बनाया गया है। इससे किसी भी तरह के बवाल में चलने वाले पत्थर व रोड़ेबाजी समेत दूसरी चीजों से पुलिस पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। मुजफ्फरपुर रेल थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर रेल पुलिस को भी दिया गया है। रेल थाना मुजफ्फरपर में छह बॉडी प्रोटेक्टर आए हैं। इससे पुलिसकर्मी हंगामा और बवाल के दौरान होने वाली रोड़बाजी व हमले से बचे रहेंगे। सिटी एसपी, अवधेश सरोज दीक्षित ने कहा कि जिला पुलिस के लिए एडवांस बॉडी प्रोटेक्टर मिला है। जिले के सभी थानों में इसे दिया जा रहा है।
ALSO READ
RAILWAY JOBS: अब साल में 4 बार होगी रेलवे में बहाली, दिसंबर तक 61 हज़ार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी



































