RAILWAY JOBS
RAILWAY JOBS

पटना: रेलवे में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए यह बहुत अच्छी खबर है। अब देशभर में रेलवे की चार बहाली होंगी. इससे देशभर में युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। रेलवे ने यह फैसला लिया है कि खाली पदों पर साल में चार बार भर्ती करेगा यानी हर तिमाही भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। इस योजना के तहत वर्ष 2024 के अंत तक 61,529 रिक्त पदों पर भर्ती करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

रेलवे ने फैसला किया है कि नए वर्ष में जनवरी-दिसंबर के दौरान खाली हुए पदों पर नियुक्ति के लिए पुन: उक्त प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस नए नियम से हर साल रेलवे में खाली होने वाले पदों को वक्त पर भरा जा सकेगा और युवाओं को उम्र खत्म होने से पहले नौकरी मिल सकेगी। रेलवे बोर्ड के दस्तावेज के मुताबिक, जनवरी-मार्च में 2024 में सहायक लोको पायलट के 18,799 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के लिए बता दें की कि रेलवे ने पहले 15 दिसंबर 2023 को 5696 पदों पर भर्ती करने का फैसला लिया था, लेकिन कंचनजंगा रेल हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इनकी संख्या बढ़ा दी थी। इसके बाद रेलवे ने अप्रैल-जून में 9,144 तकनीकी पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया। जबकि जुलाई-सितंबर के दौरान जूनियर इंजीनियर के 7951 पदों, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (लेवल-4,5,6) में 16,154 और पैरामेडिकल कैटेगरी में 1376 खाली पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है।

इसके बाद सितंबर महीने तक अंडर ग्रेजुएट के लिए नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (लेवल-2 और 3) के 3445 पदों पर भर्ती करने का ऐलान कर दिया जाएगा। वहीं, अक्तूबर-दिसंबर के समय रेल मंत्रालय में खाली पदों पर भर्ती करने का एलान किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने विभाग में तिमाही भर्ती प्रक्रिया में 2 मार्च को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के 4660 रिक्त पदों पर भर्ती करने करने का ऐलान किया है।इनमें से 10% सीटें चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निशामकों के लिए आरक्षित हैं। अग्निशामकों को भी पांच साल का ब्रेक मिलता है। अन्यथा, शारीरिक परीक्षण आवश्यक नहीं है.

ALSO READ

अकबरगंज बन गया ‘मां अहोरवा भवानी धाम’… उत्तर प्रदेश में 8 रेलवे स्टेशनों का बदला गया नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here