chirag paswan
chirag paswan

रांची/झारखंड: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी या गठबंधन बनाएगी, इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान करेंगे. पार्टी सांसद अरुण भारती ने सोमवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी इसकी जानकारी दी। सांसद अरुण भारती ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को एक बार फिर से पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है। वे हमेशा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति महिलाओं अल्पसंख्यकों कमजोर वर्ग और बिहार के लोगों के मुद्दों को उठाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

‘झारखंड में हमारी पार्टी की उपस्थिति हो’

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन चुनावों में लोजपा (आर) भी अपनी भागीदारी रखना चाहती है। हमारे संस्थापक रामविलास पासवान भी चाहते थे कि हमारी पार्टी की उपस्थिति हो। उन्होंने कहा लिहाजा झारखंड में चुनाव लड़ने का निर्णय लेने के साथ ही पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में इसका निर्णय लेने के लिए पार्टी सुप्रीमों को अधिकृत कर दिया गया है। उन्होंने देश में जाति आधारित गणना की मांग पर कहा कि देश में आजादी के बाद से कांग्रेस ज्यादा समय सत्ता में रही उस वक्त उसने जाति आधारित गणना क्यों नहीं कराई। प्रेस कांफ्रेंस में राजद भट्ट समेत दूसरे कई नेता उपस्थित रहे।

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले, रविवार को लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चिराग पासवान को फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हाल में आयोजित अभिनंदन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने मुझे फिर 5 वर्ष के लिए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। मैं इसे पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा और सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन को आगे बढ़ाऊंगा।

ALSO READ

Patna ISKCON Temple: पटना इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भांजी लाठियां; कई घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here