पटना: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के विस्तार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. जेडीयू ने हाल ही में ऐलान किया था कि वह एनडीए के साथ गठबंधन कर झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी, लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और एक कदम आगे बढ़ गए हैं.
दरअसल, जेडीयू हाल के वर्षों में राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए संघर्ष कर रही है. ललन सिंह से पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद नीतीश कुमार जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने की मुहिम में जुट गए हैं और राज्यों में पार्टी के विस्तार पर उनका फोकस है। यही कारण है कि उन्होंने JDU नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए कई राज्यों में प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है।
CM नीतीश ने अपने करीबी मनीष कुमार वर्मा को उड़िशा और कर्नाटक का प्रभारी बनाया है जबकि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली का प्रभारी, श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के अन्य नेताओं को राज्यों की जिम्मेवारी सौंपी है।

ALSO READ
UPSC ने जारी किया परीक्षा का संशोधित कैलेंडर, 25 मई को होगी सिविल सेवा पीटी



































