Mukesh Ambani
Mukesh Ambani

पटना: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जूरन छपरा रोड नंबर-पांच के विवेक कुमार का आइडिया से जियो में पोर्ट कराए सिम को अचानक बंद करने के मामले में जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को हाजिर होने के नोटिस भेजने के निर्देश दिया गया था। इसके बाद कंपनी हरकत में आई। कंपनी के अधिकारी गुरुवार को अचानक विवेक कुमार के घर पर पहुंचे और उनका सिम चालू करा दिया। विवेक कुमार के अधिवक्ता एसके झा ने जानकारी दी कि कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें हुई असुविधा के लिए खेद भी प्रकट किया है।

क्या था पूरा मामला?

अधिवक्ता एसके झा ने बताया कि पांच वर्ष पहले विवेक कुमार ने अपने आइडिया मोबाइल नंबर को जियो में पोर्ट कराया था। उस वक्त उन्होंने जियो की प्राइम मेंबरशिप भी ली थी। इसकी वैधता 25 मई 2025 तक है। वे इस नंबर को नियमित रिचार्ज भी कराते थे। अचानक जियो ने इस नंबर को बिना कोई सूचना के बंद कर दिया। उन्होंने जिला उपभोक्ता फोरम में परिवाद दाखिल किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल नंबर उनके कार्यक्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के पास है। इसके बंद होने से उन्हें आर्थिक, शारीरिक व मानसिक परेशानी हुई।

हर्जाना के तौर पर उन्होंने 10.30 लाख रुपये तक का दावा किया था। जिला उपभोक्ता आयोग ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी व जियो की बीबीगंज स्थित शाखा के प्रबंधक को नोटिस भेजने का आदेश दिया था। दोनों को आयोग के समक्ष स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से 29 अक्टूबर को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया था।

ALSO READ

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता कांड के बाद CM ममता की PM मोदी को चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here