मुजफ्फरपुर में CM नीतीश ने किया 3 नए थानों का उद्घाटन
मुजफ्फरपुर में CM नीतीश ने किया 3 नए थानों का उद्घाटन

पटना: CM नीतीश ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर में तीन नये थाने का उद्घाटन किया. इस दौरान CM ने बाइपास रोड और पुल के निर्माण का जायजा भी सीएम ने लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा आदेश दिए और तय समय सीमा के अंदर निर्माण कार्य को हर हाल में पूरा करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर में हत्था, जजुआर और एससी/एसटी थाने का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित तुर्की पुलिस स्टेशन भवन का भी दौरा किया। इस दौरान सीएम नीतीश ने चांदनी चौक होते हुए रामदयाला में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन खंड के निर्माण कार्य का जायजा लिया और एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक निर्देश दिये. बाइपास सड़क का निरीक्षण करते हुए सीएम ने कपरपुर में पुल निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. रामदयालु में भूमि अधिग्रहण में आ रही समस्या को जल्द से जल्द दूर करने को कहा है। इन तमाम परियोजनाओं में हो रही देरी पर CM ने चिंता जताई और जल्द से जल्द सभी निर्माण कार्यों को पूरा करने का अधिकारियों को आदेश दिया।

मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान CM नीतीश ने जीविका दीदियों को सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत लगभग 650 करोड़ रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने दो दंपतियों को एक-एक लाख रुपए का चेक सौंपा। उद्यमी योजना के तहत सीएम ने साढ़े 3 लाख रुपए की राशी दी।

ALSO READ

बिहार के बड़े डॉक्टर के साथ 4.40 करोड़ का साइबर फ्रॉड, जांच के लिए SSP ने बनाई ख़ास टीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here