BIHAR CRIME
BIHAR CRIME

पटना: देशभर में साइबर अपराधियों का नेटवर्क लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा घटना राजधानी पटना में घटी जहां शातिरों ने शहर के एक नामी डॉक्टर से 4.40 करोड़ रुपये की ठगी कर ली. साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई बताकर फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी की धमकी देकर डॉक्टर से पैसे ऐंठ लिए।

जानकारी के मुताबिक यह रकम डॉक्टर के बैंक खाते से 6 दिनों (31 जुलाई से लेकर 5 अगस्त तक) के भीतर ठगों के कई अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराई गई। साइबर थाने ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराधी ने डॉक्टर को 29 जुलाई को उनके मोबाइल पर कॉल कर खुद को सीबीआई का अफसर बताया। उनसे कहा गया कि आपके खिलाफ CBI ने क्रिमिनल केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं डॉक्टर के नाम से मुंबई में HDFC बैंक में खाता खोला गया है। मनी लॉन्ड्रिंग और धन का अवैध संचय होता है। यदि आप क्रिमिनल प्रोसिंडिंग से बचना चाहते हैं, तो साइबर कोर्ट ने अपने बैंक खाते में जमा रकम को तत्काल दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कराने को कहा है। इसके बाद डॉक्टर को कुछ बैंक खातों की संख्या और उनका ब्योरा भेजा गया।

साइबर अपराधियों ने डॉक्टर को यह भी बताया कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया जायेगा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 30 करोड़ सिक्योरिटी मनी भी जमा करनी होगी। घबराकर डॉक्टर ने 31 जुलाई से 5 अगस्त की अवधि में साइबर अपराधी द्वारा बताए गए खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित डॉक्टर ने बताया जब साइबर ठगों ने फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया तो वे डर गए और उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब ठगी का एहसास हुआ तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। उधर, इस घटना को लेकर साइबर थानाध्यक्ष साक्षी राय ने बताया कि FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साइबर ठग के 123 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें रकम ट्रांसफर कराई गई थी। उनकी जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित बैंकों से उन खातों का केवाईसी प्राप्त किया जा रहा है। अब तक उन खातों में जमा करीब 61 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं।

ALSO READ

कोलकाता, बदलापुर के बाद छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में महिला से गैंगरेप, 6 आरोपी गिरफ्तार; 2 की तलाश जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here