Kolkata Doctor Rape-Murder
Kolkata Doctor Rape-Murder

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप और हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट आज यानी मंगलवार को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट से इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को सुनवाई की तिथि तय कर दी थी।

जानकारी के अनुसार, भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। SC में मंगलवार को यह केस 66वें नंबर पर है लेकिन इसमें विशेष उल्लेख किया गया है कि पीठ इस मामले की की सुनवाई प्राथमिकता के तौर पर करेगी। 17 अगस्त को डॉक्टरों की हड़ताल के दौरान और सुप्रीम कोर्ट से मामले पर स्वतः संज्ञान लेने की अपील की गई थी। जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए 20 अगस्त को मामले पर सुनवाई करने का निर्णय लिया था।

वहीं, बता दें कि कोलकाता स्थित RG मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार हॉल में महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और उसके बाद उसकी हत्या को लेकर पूरे देश में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले की जांच CBI कर रही है। इस मामले को लेकर पूरे देश में डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं।

ALSO READ

Kolkata Doctor Murder Case: कोलकाता पुलिस पर सवाल उठाकर फंसे TMC सांसद, फेक न्यूज के आरोप में मिला नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here