भीषण धूप में भूख हड़ताल पर बैठे करीब एक हजार जवान
भीषण धूप में भूख हड़ताल पर बैठे करीब एक हजार जवान

पटना: रविवार को सुपौल के मेस में नाश्ता करने के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के सैकड़ों जवानों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. इसके बाद सभी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर करीब एक हजार जवान भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

दरअसल, रविवार के नाश्ते में पूरी, जलेबी और गर्म सब्जी खाने से 250 से ज्यादा जवानों की तबीयत बिगड़ गई. वहीं कई जवानों की हालत बिगड़ने के बाद हड़कंप मच गया था। जवानों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के बाद रात एक बजे सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अब मामला बढ़ गया है और करीब 1,000 बीएसएपी सदस्य भीषण गर्मी में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. जवानों का आरोप हैं कि उन्हें जहर मिला खाला परोसा गया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनकी जान जाते-जाते बची है। आरोप है कि उनके खाने में सल्फास मिलाया गया था हालांकि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

भूख हड़ताल पर बैठे जवान बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल के कमांडेंट को हटाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जवानों का कहना है कि ट्रेनिंग के दौरान उन्हें बहुत खराब क्वालिटी का खाना दिया जाता है। अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बता दें कि प्रदर्शनकारी जवान अभी ट्रैनिंग में हैं। ट्रेनिंग पूरी होते ही डिपार्टमेंटल परीक्षा देने के बाद एसआई बनाए जाएंगे।

ALSO READ

चुनाव आयुक्त का उपचुनाव को लेकर आया जवाब, खराब मौसम के कारण नहीं हुआ बिहार में उपचुनाव के लिए तारीखों का एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here