पटना: बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी और उसके मुखिया लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब RJD सुप्रीमो लालू यादव के करीबी नेता के घर पुलिस ने नोटिस चिपकाया है।
दरअसल, मोतिहारी में लालू और तेजस्वी यादव के करीबी मोतिहारी नगर निगम के मेयर पति व राजद के व्यावसायिक प्रकोष्ट के प्रधान महासचिव देवा गुप्ता के गिरफ्तारी के लिए मोतीहारी पुलिस ने डुगडुगी बजाकर घर पर इश्तिहार चिपकाया है। बताया जा रहा है कि राजद नेता देवा गुप्ता पर हत्या का आरोप है और वह फिलहाल फरार हैं। जो लालू परिवार का काफी करीबी बताया जाता है। ऐसे में अब पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी को लेकर नोटिस चिपकाया है। यदि इसके बाद भी वह पुलिस में सरेंडर नहीं करते तो फिर कुर्की जब्ती हो सकती है।
जानकारी के लिए बता दें की कुछ दिनों पहले चकिया में संवेदक राजीव यादव की सुबह सुबह ही गोली मार हत्या कर दी गई थी जिस हत्याकांड में RJD नेता देवॉ गुप्ता का नाम आया था । उसी कांड में वे काफी दिनों से फरार चल रहे हैं । जिसको लेकर गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की लेकिन पुलिस को जब सफलता नहीं मिली तो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर मेयर पति देवा गुप्ता के घर पर इश्तिहार चिपका कर अल्टीमेटम दिया है।
ALSO READ
क्या लालू और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें? लैंड फॉर जॉब मामले में इस दिन कोर्ट सुनाएगा बड़ा निर्णय



































