क्या लालू और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें?
क्या लालू और तेजस्वी की बढ़ेंगी मुश्किलें?

पटना: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मनी लांड्रिंग जुड़े मामले में शनिवार को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुनवाई की।

आज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुनवाई हुई। उसके बाद ED द्वारा दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी करने पर कोर्ट ने फिलहाल निर्णय सुरक्षित रखा है। अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को करेगा। मालूम हो कि, इसके पहले जांच एजेंसी ने इस मामले में 6 अगस्त को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 11 लोगों को आरोपी बनाया है।

बता दें कि, लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 1000 पेज की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। इसमें RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संग 11 आरोपियों के खिलाफ दाखिल चार्जशीट दाखिल की गई है। उधर, अब 24 अगस्त का दिन लालू परिवार के लिए बेहद अहम होगा। उस दिन कोर्ट इस मामले में समन को लेकर अहम निर्णय सुनाएगी। अगर तेजस्वी यादव को समन जारी होता है तो यह उनके लिए बड़ा झटका होगा। पहले ही इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों की अलग अलग जांच में कोर्ट से लालू परिवार के सदस्यों सहित कई आरोपियों ने जमानत ले रखी है।

ALSO READ

नीतीश सरकार का अवैध खनन से निपटने के लिए नया प्लान, अब हैंड हेल्ड डिवाइस से तुरंत होगा चालान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here