CM नीतीश
CM नीतीश

पटना: बालू और स्टोन चिप के अवैध परिवहन को देखते हुए इस दिक्कत से निपटने के लिए अब सरकार और सख्ती करने जा रही है। ऐसी स्थिति में, यदि कोई वाहन अवैध रूप से रेत, स्टोन चिप्स और अन्य दुर्लभ खनिजों का परिवहन या ओवरलोडिंग करते हुए पकड़ा जाता है, तो वाहन पकड़े जाने वाले स्थान पर हैंड हेल्ड डिवाइस के माध्यम से चालान जारी किया जाएगा। राज्य सरकार ने करीब दो साल पूर्व अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए हैंड हेल्ड डिवाइस से चालान काटने की योजना स्वीकृत की थी। इसके लिए कई बैंकों से संपर्क भी किया गया परंतु योजना प्रभावी नहीं हो सकी, लेकिन एक बार फिर नए सिरे से सरकार ने योजना स्वीकृत की है।

निजी बैंकों से बात कर रही सरकार

खनिज विकास पदाधिकारियों को सरकार ने परिवहन विभाग की तर्ज पर ऑनस्पॉट चालान काटने के लिए हैंड डिवाइस देने का फैसला लिया है। इसके लिए निजी बैंकों से बात चल रही है। एक जिले को कम से कम दर्जन भर हैंड हेल्ड डिवाइस देने की सरकार की योजना है। इसके बाद इनकी संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। जिलों में तैनात टीम विभिन्न चेक प्वाइंट पर खनिज वाहनों का जांच अभियान चलाएगी।

उक्त टीम के पास यह उपकरण होंगे। जांच के जो भी वाहन अवैध खनन या ओवर लोड लघु खनिज के साथ पकड़े जाएंगे उनके तत्काल चालान काट कर जुर्माना राशि वसूली जाएगी। सूत्रों की माने तो हैंड हेल्ड डिवाइस के लिए बैंक से करार होते ही योजना प्रभावी कर दी जाएगी।

ALSO READ

Anant Singh: जेल से बाहर आए अनंत सिंह, पटना हाईकोर्ट ने पूर्व MLA को 2 मामलों में किया था बरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here