पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अहम फैसला लिया है. यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जारी किया गया है। इस कारण राज्य के अंदर एक ख़ास समाज वर्ग को पहले की तरह ज्यादा आरक्षण का फ़ायदा नहीं मिलेगा। अब उन्हें आरक्षण से मिलने वाले लाभ में थोड़ी कमी का अनुभव होगा। हालाँकि, अभी भी यह आरक्षण के दायरे में रहेंगे।
दरअसल, बिहार सरकार ने तांती और ततवा जातियों को अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से बाहर कर दिया है और अति पिछड़ा वर्ग यानी ईबीसी में शामिल कर दिया है। इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस जाति को अनुसूचित वर्ग (एससी) की सूची से हटाने का आदेश दिया था. इसके बाद बिहार की CM नीतीश सरकार ने अधिसूचना जारी कर तांती समाज को फिर से अति पिछड़ा वर्ग यानी ईबीसी में शामिल कर दिया है।
गौरतलब है कि 2015 में तांती और ततवा जातियों को ईबीसी से बाहर कर एससी में शामिल कर दिया गया था. फिर इसके खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की गई और अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले का फैसला करते हुए कहा है कि इन्हें अनुसूचित जाति से बाहर कर अति पिछड़ा वर्ग में रखा जाए. इसके बाद कोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार ने यह फैसला लिया.
राज्य सरकार द्वारा सोमवार को जारी अधिसूचना में कहा गया कि तांति और ततवा जाति को 1 जुलाई 2015 को पान और स्वासी जाति में समायोजित किया गया था। इसके बाद तांति समाज को अनुसूचित जाति के आरक्षण का फ़ायदा मिलने लगा। हालांकि, भीमराव अंबेडकर विचार मंच की ओर से इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इस मामले में सुनवाई करते हुए 15 जुलाई 2024 को शीर्ष अदालत ने नीतीश सरकार की साल 2015 वाली अधिसूचना को रद्द करने का आदेश सुनाया।
ALSO READ
बिहार के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज, मिला IAS में प्रमोशन; देखें परी लिस्ट
































