बिहार के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज
बिहार के 20 अधिकारियों के लिए गुड न्यूज

पटना: केंद्र सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी आईएएस सेवा में प्रमोशन कर बड़ा तोहफा दिया है. बिहार के ये सभी अधिकारी 39वें बैच के हैं और केंद्र सरकार ने 2023 से इनका प्रमोशन आईएएस में कर दिया है। केंद्रीय कार्मिक और पेंशन मंत्रालय ने सोमवार देर रात अधिसूचना जारी की।

बिप्रसे के जिन अधिकारियों को IAS में में प्रमोशन मिला है, उनमें जीतन राम मांझी के बेटे मंत्री संतोष सुमन के आप्त सचिव डॉ. नंदलाल आर्य, मंत्री कृष्णनंदन पासवान के आप्त सचिव राजेश कुमार सिंह के अलावा कारा निदेशक रजनीश कुमार सिंह, अपर निदेशक राकेश भारती, मृत्युंजय कुमार, सुजीत कुमार, राजेश कुमार सिंह, राकेश रंजन, संजय कुमार शामिल हैं।

वहीं शंभू शरण, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुनील कुमार, माधव कुमार सिंह, अहमद महमूद, विनायक मिश्र, सुमन कुमार मंगलम, वारिस खान, अखिलेश कुमार सिंह और अतुल कुमार वर्मा को भी IAS में प्रमोशन मिला है। इस सभी अधिकारियों की पहली स्थापना संयुक्त सचिव के तौर पर होगी। पिछले वर्ष भी केंद्र सरकार ने बिहार के 54 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन दिया था।

ALSO READ

CM नीतीश ने जहानाबाद हादसे पर जाहिर किया दुख, 4-4 लाख मुआवजा देने का ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here