नई दिल्लीः हिंडनबर्ग रिपोर्ट में सेबी चेयरमैन माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यही वजह है कि विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. इस बीच बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है.
मंडी से लोकसभा सांसद कंगना ने सोमवार को राहुल गांधी को सबसे खतरनाक इंसान बताया। उन्होंने कहा कि देश कभी आपको नेता नहीं चुनेगा। कंगना ने एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विनाशकारी हैं, उनका एजेंडा है कि अगर वे प्रधानमंत्री नहीं बन सकते तो वे इस देश को नष्ट कर सकते हैं।”
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट शेयर बाजार को लक्षित करती है
BJP सांसद ने कहा, “हिंडनबर्ग की रिपोर्ट हमारे शेयर बाजार को लक्षित करती है जिसका राहुल गांधी कल रात समर्थन कर रहे थे, वह एक बेकार की बात साबित हुई है।” उन्होंने कांग्रेस सांसद पर हमला करते हुए आगे कहा, “वे देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं, इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद को पीड़ित करने के लिए तैयार हो जाइए। आपको कभी अपना नेता नहीं बनाएंगे। आप एक कलंक हैं।
ALSO READ
Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल ने खटखटाया SC का दरवाजा, जमानत के लिए दायर की याचिका



































