रांची/झारखंड: झारखंड कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं से आवेदन आवेदन मांगा है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले नेताओं को कितने दिनों के अंदर और कहां आवेदन जमा करने होंगे.
जिलाध्यक्ष के पास जमा करें अपना आवेदन
वहीं, झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ने को इच्छुक नेता अपने विधानसभा सीट वाले जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पास आवेदन पत्र और बॉयोडाटा जमा करेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश भी दे दिया है कि आसन्न विधानसभा चुनाव 2024 में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनने के लिए इच्छुक सभी नेताओं से आवेदन सहित विस्तृत जानकारी, पार्टी के आह्वान पर समय समय पर हुए कार्यक्रम, संगठन विस्तार में भूमिका सहित सभी जानकारियों से युक्त बायोडाटा प्राप्त कर प्रदेश कांग्रेस को 15 दिनों के अंदर जमा कर दें.
मिली सूचना के मुताबिक चुनाव लड़ने को इच्छुक सभी आवेदन करने वाले नेताओं का बॉयोडाटा और पार्टी के समय समय पर विभिन्न मुद्दों पर हुए कार्यक्रम में सहभगिता, सदस्यता अभियान में उनका परफॉरमेंस के साथ साथ विनिबिलिटी की कसौटी पर परख कर उम्मीदवार के नाम फाइनल किये जायेंगे.
कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक गंभीरता से तैयारी कर रही है और सभी जिला और प्रखंड अध्यक्षों को जनहित पर कांग्रेस के दृष्टिकोण से पूरी तरह अवगत होने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है. इसके अलावा, झारखंड की जनता के हित के लिए महागठबंधन सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी लोगों द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए ताकि भाजपा राज्य के मतदाताओं को किसी भी तरह से गुमराह न कर सके। भाजपा द्वारा फैलाये जा रहे हैं झूठे प्रचार से भी आम लोगों को सावधान रखने के लिए निरंतर लोगों से संवाद स्थापित करते रहने के निर्देश सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को दिए गए हैं.
ALSO READ



































