Bihar Politics
Bihar Politics

पटना: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी 38 जिलों में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन (20 सूत्री) समिति का गठन कर दिया है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री अध्यक्ष बनाये गये हैं। वहीं, एनडीए सरकार में शामिल बीजेपी और जेडीयू समेत अन्य सहयोगी दलों के दो-दो जिला अध्यक्षों को दो उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है. प्रत्येक जिला समिति में एक अध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों सहित कुल 25 सदस्यों को नामित किया गया है। संबंधित जिला के लोकसभा सांसद पदेन सदस्य होंगे। राज्यसभा सांसद अपने गृह जिला में पदेन सदस्य होंगे। जबकि जिला के सभी विधायक पदेन सदस्य होंगे।

वहीं, विधान पार्षद अपने गृह जिला जिला परिषद अध्यक्ष, महापौर, नगर अध्यक्ष भी पदेन सदस्य होंगे। संबंधित जिला के DM सदस्य सचिव होंगे। जिलों के दूसरे आला अधिकारी भी पदेन सदस्य होंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय ने देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी।

पटना जिला समिति में सम्राट चौधरी को अहम जिम्मेदारी

अधिसूचना के अनुसार पटना जिला समिति में अध्यक्ष उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार व अभिषेक कुमार समेत कुल 25 होंगे। इनमें अशोक चंद्रवंशी, आसिफ कमाल, रमेश ठाकुर,देवेन्द्र प्रसाद,देवन्ति देवी, लालती देवी, पवन कुमार, अनिल रविदास, रामईश्वर मांझी, मो.शहीद, धर्मेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, सीताराम पाण्डेय, आशुतोष कुमार, मंयक जायसवाल, दीपक कुशवाहा, रुपेश कुमार सिंह, श्याम सुंदर रजक, आशा किरण, रणविजय कुमार, खुर्शीद अहमद एवं अभिषेक सिंह सदस्य के रूप में शामिल हैं।

इसी प्रकार गया जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री नीतीश मिश्र, उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद व प्रेम प्रकाश सिंह शामिल हैं। वैशाली जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री विजेन्द्र प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह व प्रेम सिंह कुशवाहा को जगह मिली है। बेगूसराय जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री मंगल पांडेय, उपाध्यक्ष रुदल राय व राजीव कुमार वर्मा को जगह मिली है। सीतामढ़ी जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री अशोक चौधरी, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा व मनीष गुप्ता शामिल हैं। कैमूर जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री नितिन नवीन, उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा व मनोज जायसवाल बनाए गए हैं। वहीं नवादा जिला समिति में अध्यक्ष मंत्री प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी व अनिल मेहता शामिल हैं।

ALSO READ

लालू यादव के करीबी अमित कात्याल पर ED का एक्शन, 113 करोड़ की संपत्ति जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here