पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य
पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य

नई दिल्ली: राजनीतिक गलियारे से दुखद खबर आ रही है. पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे और पिछले कुछ महीनों से बीमार थे। उन्होंने कोलकाता स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

दरअसल, बुद्धदेव भट्टाचार्य स्वास्थ्य कारणों से पिछले कुछ सालों से राजनीति में सक्रिय नहीं थे। 2015 में सीपीआई (एम) से इस्तीफा दे दिया था। वह लंबे समय से बीमार थे। उन्हे सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी. उन्हें जुलाई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और कोलकाता में उनके घर पर उनका इलाज किया गया था।

बुद्ध भट्टाचार्य के निधन पर पश्चिम बंगाल की राजनीति में शोक की लहर है. उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं। बता दें कि बुद्धदेव भट्टाचार्य सीपीआई (एम) पोलित ब्यूरो के सदस्य थे। 1944 में उत्तरी कोलकाता में जन्मे बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे।

ALSO READ

Bihar Politics: क्या फिर हिना शहाब RJD से लड़ेंगी चुनाव? लालू-तेजस्वी से की 1 घंटे तक की मुलाकात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here