Bihar Weather Today
Bihar Weather Today

पटना: 8 अगस्त के बीच छत्तीसगढ़ और झारखंड समेत बिहार के कुछ हिस्सों और पटना समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों में बारिश और गरज-तड़क की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले 24 घंटे में राजधानी समेत राज्य के 30 जिलों में छिटपुट बारिश और आंधी आने की संभावना है. छह जिलों गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, भोजपुर और किशनगंज में गरज-तड़क के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

बीते 24 घंटों में इन जिलों में दर्ज की गई भारी बारिश

पिछले 24 घंटे में भोजपुर में 76.6 मिमी भारी बारिश दर्ज की गयी. जबकि, राजधानी में 34.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज के चरघरिया में 36.4 मिमी, औरंगाबाद के नवीनगर में 34.4 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 34.2 मिमी, भोजपुर के जगदीशपुर में 32.2 मिमी, आरा में 31.2 मिमी, फतुहा में 28.2 मिमी एवं दरभंगा के दलसिंहसराय में 24.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

ऐसा रहा पटना के मौसम का हाल

सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में दर्ज किया गया. सोमवार को पटना और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के कारण मौसम सामान्य होने से लोगों को उमस से राहत महसूस हुई.

वहीं, पटना, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, बक्सर, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर, कटिहार, खगड़िया, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, सहरसा में मेघ गर्जन, वज्रपात की चेतावनी है।

ALSO READ

Nitish Kumar: CM नीतीश का बड़ा एक्शन! एक झटके में बदल दिए JDU के 8 जिला अध्यक्ष, कुशवाहा जाति को मिला ‘बोनस’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here