bihar weather
bihar weather

पटना: बिहार के आठ जिलों में सोमवार को भारी बारिश हो सकती है. उत्तर बिहार में भी एक-दो स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के उत्तरपूर्वी हिस्से के इलाकों में रविवार को भारी बारिश हुई. पश्चिमी चंपारण, शिवहर और नवादा को छोड़कर अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

वहीं, पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 36.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सीतामढ़ी का पुपरी रहा। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और 33.3 डिग्री सेल्सियस था. इस दौरान दोपहर में हल्की बारिश हुई।लेकिन अधिकतम तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। लेकिन पिछले दो दिनों से हल्की बारिश होने, बादल छाए रहने और तेज हवा चलने के कारण लोगों को गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली थी। वहीं, कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे लोगों को परेशानी हुई. अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने से दुग्घा गांव के पास बने नए पुल पर लोग फंस गए हैं. स्थानीय निवासियों के अनुसार, दो दिनों की भारी बारिश के कारण दुग्घा गांव के पास झोरगरवा नदी का जल स्तर बढ़ गया है, जिससे नदी उफान पर है। मौके पर मौजूद उत्तम पटेल ने बताया कि फिलहाल में ही यह नया पुल बना है। जहां पुल ऊंचा नहीं बनने के कारण नतीजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए बारिश के पानी से पुल भी ढक गया।

ALSO READ

BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का तेजस्वी पर बड़ा अटैक, बोले- ‘आरक्षण पर तेजस्वी यादव को बोलने का अधिकार नहीं’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here