Bihar Land Survey
Bihar Land Survey

पटना: विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में आरक्षण विस्तार को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर डबल इंजन सरकार पर हमला बोल रहे हैं। विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाकर बिहार विधानमंडल से लेकर संसद तक हंगामा किया। अब बीजेपी ने तेजस्वी यादव और RJD पर पलटवार किया है। बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी पर बड़ा अटैक किया है।

आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी यादव को जवाब देते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार से ही लोगों को आरक्षण का फ़ायदा मिल रहा है। आरक्षण के बारे में तेजस्वी को बोलने का अधिकार नहीं है। तेजस्वी और RJD को बताना चाहिए कि इन लोगों ने कितने लोगों को आरक्षण दिया।

उन्होंने कहा कि जब पटना हाई कोर्ट ने आरक्षण पर रोक लगाई तो हम SC गए और अब सुप्रीम कोर्ट इस पर उच्च न्यायालय के निर्णय को बरकरार रखा है। तेजस्वी यादव लोगों को गलत बोलकर गुमराह कर रहे हैं। आरक्षण के मुद्दे पर बात करके ये लोगों को बांट रहे हैं लेकिन नीतीश-मोदी देश और बिहार में आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव को थेथर बताया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोगों ने कॉलेज की डिग्री तो नहीं ली लेकिन थेथरोलॉजी का डिग्री जरूर ले ली है। ये डिग्री तेजस्वी यादव ने लिया है और ऐसे लोग विकास की बात ना कर लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं।

ALSO READ

बिहार के 7 शहरों में गरीबों के लिए बनेंगे आलीशान फ्लैट, नीतीश सरकार की पहल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here