पटना: एक अगस्त के बाद से राजधानी समेत प्रदेश में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. ऐसे में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना बढ़ गई है. राज्य में अब तक सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है. 3 अगस्त तक राज्य में मानसून अवधि के दौरान 531.3 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 316.8 मिमी बारिश हुई। इस साल मानसून सीजन में बारिश की कमी के कारण वैशाली और मधुबनी की हालत सबसे खराब है. वैशाली और मधुबनी में सामान्य से 57 फीसदी कम बारिश हुई. वैशाली में 3 अगस्त तक 484.6 मिमी बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन अब तक 210.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मधुबनी में अब तक 551.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 236.2 मिमी ही बारिश हुई.
पटना में सामान्य से 48 प्रतिशत कम हुई बारिश
पटना जिले में मानसून के दौरान वर्षा में 48% की गिरावट दर्ज की गई। जिले में अब तक 469.5 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 245.4 मिमी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त का महीना राज्य में अच्छी खासी बारिश ला सकता है. अगले दो माह में कम हुई बारिश की भरपाई हो जायेगी.
पिछले 2 दिनों में राज्य में बारिश बढ़ने से धान की रोपाई में तेजी आ गयी है. किसान जल्द से जल्द धान की रोपाई करना चाहते हैं। आमतौर पर राज्य में 15 अगस्त तक धान की रोपाई हो जाती है. उसके बाद रबी की बुआई प्रभावित होने का खतरा रहता है। वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी पहले ही विलंबित हो चुकी है।
ALSO READ
SC-ST रिजर्वेशन में सब-कैटेगरी पर तेजस्वी का विरोध, बोले- ‘ केंद्र सरकार अध्यादेश लाए, नहीं तो ..’



































