CM नीतीश के करीबी पूर्व एमएलसी का बॉडी गार्ड गिरफ्तार
CM नीतीश के करीबी पूर्व एमएलसी का बॉडी गार्ड गिरफ्तार

पटना: बिहार में शराबबंदी कानून है. इसे अच्छे से लागू करवाने की बड़ी जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर है। लेकिन कभी-कभी पुलिस ही इस कानून का बार-बार उल्लंघन करती है। इस कड़ी में अब राजनीतिक गलियारों से एक नया मामला सामने आ रहा है. जहां शराबबंदी का उल्लंघन करने के आरोप में नीतीश के करीबी एक पूर्व एमएलसी के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है.

दरअसल, मुजफ्फरपुर सरैयागंज टॉवर चौक पर शराब के नशे में हंगामा करते हुए पूर्व एमएलसी के बॉडीगार्ड प्रद्यूमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपी बॉडीगार्ड नालंदा जिले के नूर सराय का रहने वाला है. एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। यह बॉडी गार्ड CM नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व एमएलसी गणेश भारती का है। इसके बाद मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस ने उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था।

वहीं, इस मामले में नगर थानेदार शरत कुमार ने जानकारी दी कि पुलिस जवान को नशे की हालत में हंगामा करते देखकर किसी ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना मुख्यालय को दी। मुख्यालय के आदेश पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित सिपाही वहीं मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पर लाकर जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद FIR दर्ज की गई। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही सिपाही के नशे में पकड़े जाने की जानकारी पुलिस लाइन को भेजी गई।

ALSO READ

विधानसभा चुनाव से पहले नालंदा को CM नीतीश ने दिया बड़ा तोहफ़ा, 5 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल का किया उद्घाटन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here