पटना: बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव को बारीकी से मैनेज करने के लिए बीजेपी का मेगा प्लान तैयार हो चुका है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उपचुनाव को लेकर अहम बैठक हुई. इस दौरान 4 सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्र के अधिकारियों को बुलाया गया। इस बैठक को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 4 विधानसभा का उपचुनाव होना है और उन चार विधानसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ एक समीक्षा बैठक हुई है कि आगे के रणनीति पर कैसे कार्य होना है।
दिलीप जयसवाल ने कहा कि यह पहले ही तय हो चुका है कि कौन किस सीट से चुनाव लड़ेगा और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी. इसके अलावा तेजस्वी के नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होने के प्रस्ताव पर दिलीप जयसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके परिवार को आरक्षण की बात करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि जब तक वह लोग सत्ता में रहे उनको आरक्षण का याद नहीं आया। दिलीप ने कहा कि CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही आरक्षण का मुद्दा आया. आरक्षण विधानसभा, विधान परिषद में पास हुआ और उसको कैसे अमली जामा पहनाना है उसकी चिंता भी नीतीश कुमार का नेतृत्व कर रहा है। मैं बार-बार बोल रहा हूं सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि अभी इस पर हम सितंबर में सुनवाई करके निर्णय लेंगे। तेजस्वी यादव विपक्ष में है उनके पास कोई काम नहीं है तो कोई रोजगार तो ढूंढेंगें। जब तक लालू यादव सत्ता में रहे, तब तक उन्हें आरक्षण की याद नहीं आई। इन लोगों को पिछड़ों से प्यार नहीं है। दिलीप जायसवाल ने सुप्रीम कोर्ट के क्रीमीलेयर के निर्णय पर कहा कि वे इसका अध्ययन करेंगे और तब ही कुछ कहेंगे।
इस बीच, राहुल गांधी को ईडी का डर सताने पर दिलीप जयसवाल ने कहा कि इस देश में जो भी गलत करेगा नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में उन्हें नहीं बख्शा जाएगा। PM की यह प्रतिबद्धता है कोई भी भ्रष्टाचारी देश में नहीं बचेगा। इस देश में जो भी गलत करेगा, उसे सजा मिलेगी। राहुल गांधी अपना मूल्यांकन करें और अगर उन्होंने कोई गलती की है, तो एजेंसियां नियमानुकूल कार्रवाई करेंगी।
ALSO READ
































