BIHAR CRIME
BIHAR CRIME

पटना: बिहार में आपराधिक तांडव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नया मामला मुजफ्फरपुर से है. जहां हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करना चाह रहे दारोगा को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया. जहां आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज कराया गया। इतना ही नहीं हमला कर भीड़ ने दो गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने छुड़ा लिया।

बिहार में पुलिस पर हमलों का सिलसिला जारी है. राज्य पुलिस और उसके अधिकारी अक्सर दुष्ट अपराधियों के हाथों में पड़ जाते हैं और मारपीट के साथ साथ जानलेवा हमले के शिकार बन जाते हैं। ऐसे में ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ है. जिले के साहिबगंज थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव में उग्र ग्रामीणों ने सादे लिबास में शातिरों को पकड़ने गए दारोगा पुनीत कुमार पर जानलेवा हमला कर दिया। भीड़ ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और दो हिस्ट्रीशीटर को छुड़ा लिया। साथ ही इस घटना में दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गये. आनन फानन में उन्हें साहेबगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। सर्च ऑपरेशन कर पुलिस ने 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के वरीय अधिकारियों ने कहा है कि पुलिस पर हमले के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि दारोगा पुनित कुमार सादे लिबास में एक टीम के साथ कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने आये थे. ग्रामीणों ने “तुम चोर हो” चिल्लाते हुए पुलिस दारोगा को घेर लिया। इस बीच दारोगा ने दो हिस्ट्री शीटर को भी दबोच लिया था। जिन्हें ग्रामीणों ने पुलिस से मुक्त करा दिया। भीड़ से घिरे दारोगा को पूर्व मुखिया के बेटे ने बीच-बचाव कर निकाला। इसके बाद दारोगा ने थाने में फोन किया और अतिरिक्त बल बुलाया। बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची तो सड़क पर जमा लोगों से झड़प हो गयी. इस घटना में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गये. पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ दिया। इस घटना में ग्रामीण भी घायल हो गये. हमले में शामिल नवलपुर गांव के नीरज कुमार, सूरज कुमार, सुमंत कुमार, सतीश कुमार, रामपुकार और नंदू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, सिटी एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि पुलिस पर हमला के आरोप में छह युवक पकड़े गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

ALSO READ

BJP पर तेजस्वी यादव का गंभीर आरोप, कहा- बीजेपी के लोगों ने बिहार में आरक्षण बढ़ने से रोका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here