पटना: तेजस्वी यादव ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के सदस्य बिहार में आरक्षण को बढ़ने से रोकने के लिए काम कर रहे हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अध्यादेश लाकर इसके विसनगतियों को दूर करें। लेकिन, भाजपा के लोग सिर्फ झूठ बोलना चाहते हैं। इसके अलावा सदन में सत्र के दौरान उपलब्ध नहीं रहने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध लिया।

बता दें आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर तेजस्वी यादव एक पत्रकार वार्ता कर रहे थे। इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि राज्यसभा में सांसद मनोज झा ने आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने को लेकर प्रश्न पूछा था लेकिन BJP की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने देश में पहली बार किसी राज्य में जाति आधारित गणना करवाई और 65% आरक्षण व्यवस्था लागू की लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोग अपने आदमियों से कोर्ट में खड़ा कराकर इसे रोकने का प्रयास किया।

तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार से आरक्षण की सीमा को 65% तक बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि इसे नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए। तमिलनाडु की तर्ज पर इसे भी 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए। ताकि इसके साथ कोई छेड़छाड़ ना कर सके। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र में CM नीतीश कुमार ताकतवर हैं और भी साथ थे तभी आरक्षण का दायरा बढ़ा था। ऐसे में उनको BJP पर दवाब बनाना चाहिए और बात नहीं मानी जाती है तो सरकार गिरा देना चाहिए.

ALSO READ

Rahul Gandhi ED Raid: राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- ‘मेरे खिलाफ रेड की प्लानिंग …’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here