पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन के अंदर और बाहर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया. बिहार विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने से पहले राजद, कांग्रेस समेत वाम दलों के नेताओं ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विधानसभा पोर्टिको में बैनर लेकर प्रदर्शन किया. राजद नेता प्रो.चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग बहुत पुरानी है। सदन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में इस प्रस्ताव को स्वीकार कर केंद्र सरकार के पास भेज था, लेकिन केंद्र सरकार पिछले 20 वर्षों से इस मांग को टाल रही है.
पोस्टर लेकर नारेबाजी
इस बीच सुबह 11:00 बजे विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही प्रश्न उत्तर काल के समय विपक्ष के नेताओं ने इसी मसले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष के अधिकांश सदस्य आसन के निकट आ गए पर पोस्टर लेकर विशेष दर्जे की मांग को लेकर आवाज उठाने लगे।
विधानसभा अध्यक्ष को आया गुस्सा, विधायकों को दी चेतावनी
विपक्ष के नेताओं ने इस दौरान रिपोर्टर टेबल भी पलटने प्रयास किया। विपक्षी सदस्यों के इस आचरण पर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव काफी आग बबूला हो गए और उन्होंने चेतावनी वाले अंदाज में विपक्ष के नेताओं को धमकाया, समझाया कि आप रिपोर्टर टेबल पलटने की हरकत ना करें। यदि ऐसा हुआ संबंधित सदस्य को सदन के बाहर करवा देंगे और उसके विरुद्ध कार्रवाई भी करेंगे। उन्होंने सदन को बताया कि एक दिन पहले भी रिपोर्टर टेबल पलटी गई थी जिसकी वजह से एक रिपोर्टर राहुल यादव घायल हो गए। उन्होंने कहा ऐसा ना करें सदन के अंदर सबको बोलने का मौका दिया जाएगा, लेकिन लोग अपने स्थान पर वापस जाएं तभी वह बोल सकेंगे। आसन के निकट आकर बोलने का अधिकार किसी को नहीं है और उनकी कोई बात नहीं सुनी जाएगी। बावजूद विपक्षी सदस्यों का हंगामा-प्रदर्शन जारी रहा।
ALSO READ
































