Samastipur
Samastipur

पटना: समस्तीपुर जंक्शन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में लगी आग बुझाने वाला छोटा अग्निशमन यंंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रविवार को डिफ्यूज हो गया। इसके लीक के कारण गाड़ी में धुआं भरने लगा। यात्रियों में भगदड़ मच गई। प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल संजय कुमार ने तेजी दिखाई और लोको ड्राइवर को ट्रेन रोकने का इशारा किया। ट्रेन ड्राइवर ने भी समझदारी दिखाई और तुरंत ब्रेक लगा दिया. यंत्र के डिफ्यूज होने से आवाज और धुआं देखकर यात्री ट्रेन से कूदने लगे। भगदड़ के दौरान काफी संख्या में यात्री चोटिल हो गए।

हालांकि इस घटना से कोई बड़ी घटना नहीं घटी. मामले की सूचना मिलते ही सीनियर डीएसओ, आरपीएफ इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा समेत अन्य लोग हरकत में आये. जानकारी के मुताबिक दरभंगा से नई दिल्ली के लिए परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार को सुबह 09:19 बजे प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची।

जब ट्रेन 09:51 बजे रवाना हुई, तो यात्री ने अपना सामान जनरल बोगी ईसी 205056/सी में फायर एक्सटिंग्विशर पर रख दिया था। इसके बाद कुछ यात्री इस सामान पर बैठ गए। इसके कारण उपकरण डिफ्यूज करते समय तेज़ आवाज़ करने लगा। बोगी में धुआं हो गया . जांच व स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को शांत कर बोगी पर बैठाया गया. ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से 10:33 बजे रवाना हुई। बिहार संपर्क क्रांति दरभंगा से सीधे समस्तीपुर जंक्शन तक चली. ट्रेन में काफी भीड़ होने की वजह से सभी बोगियों में लोग खचाखच भरे हुए थे। समस्तीपुर जंक्शन पर सामान्य बोगी में सीट संख्या 89 के पास रखे फायर एक्सटिंग्विशर पर किसी यात्री ने बैग रख दिया। इस पर यात्री बैठ गए थे। जंक्शन से ट्रेन के खुलने के साथ ही फायर एक्सटिंग्विशर से गैस लीक करने लगी। देखते ही देखते पूरी बोगी में गैस फैल गई। इस कारण तेज आवाज के साथ आग लगने की आशंका होने पर भागो-भागो का शोर होने लगा।

इमरजेंसी खिड़की खोलकर निकलने लगे लोग

ट्रेन की जनरल बोगी से सारे यात्री बहार कूदने लगे। कुछ लोग आपात्कालीन खिड़कियाँ खोलकर बाहर आ गये। इस घटना क्रम में कई यात्री घायल हो गये। इसकी सूचना समस्तीपुर विभाग के कंट्रोल को भी दी गयी. आरपीएफ व जीआरपी के अलावा रेलवे के कई अधिकारी वहां पहुंचे. इस घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर डीएसओ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद सावधानीपूर्वक बोगी से लीक हुई अग्निशमन यंत्र को निकाला गया। जांच के उपरांत उसे सुरक्षित पावर कार में रख दिया गया।

ALSO READ

BIHAR CRIME: अब कौन बचा सुरक्षित! बदमाशों ने JDU नेता पर किया जानलेवा हमला; लाठी-डंडे से पीट-पीटकर किया लहूलुहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here