पटना: जिले में 1.79 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों के लिए खतरा पैदा हो गया है। इन लाभार्थियों ने बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद अपने राशन कार्ड का आधार सीडिंग नहीं कराया। यदि 31 दिसंबर तक आधार सीडिंग नहीं की गई, तो उनके नाम कार्ड से हटा दिए जाएंगे।

खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि सभी लाभार्थियों का राशन कार्ड आधार से लिंक करने का कार्य पूरा किया जाए। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर ने बताया कि सभी अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए जा चुके हैं।

जिले में कुल 6,87,519 राशन कार्ड हैं, जिनसे 28,83,172 लाभार्थियों को राशन मिल रहा है। हालांकि, अभी भी 1,79,122 लाभार्थियों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है। ई-केवाईसी की उपलब्धि लगभग 94 प्रतिशत है, और 27,04,050 लाभार्थियों का आधार सीडिंग पूरा हो चुका है।

डॉ. एन सरवण कुमार ने पत्र में कहा है कि सभी लाभार्थियों का आधार सीडिंग 31 दिसंबर तक पूरा किया जाए। सभी जन वितरण प्रणाली के डीलरों को निर्देश दिया गया है कि वे रोजाना सुबह 10 से 12 बजे तक ई-केवाईसी का कार्य करें।

जिन लाभार्थियों का आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा, उनका नाम एनएफएसए डाटाबेस से हटा दिया जाएगा, जिससे उन्हें राशन नहीं मिलेगा। लाभार्थी अपने नजदीकी डीलर के पास जाकर आधार लेकर KYC करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here