Bihar Flood
Bihar Flood

पटना: नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल के पश्चिमी भाग से होकर बहने वाली लुकायन नदी तटबंध टूट गया है. परिणामस्वरूप, बाढ़ आसपास के छह से अधिक गांवों में फैल गई। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार की रात करीब तीन बजे तटबंध ध्वस्त हो गया. अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं. प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. जिलाधिकारी शशांक शुभंकर भी क्षतिग्रस्त हुए तटबंध का निरीक्षण किए हैं.

नदी के उद्गम स्थल क्षेत्र झारखंड में हुई भारी बारिश की वजह से हिलसा व एकंगरसराय प्रखंड क्षेत्र में नदी के तटबंध में कई जगहों पर बड़ी दरार पड़ गई. जिससे नदी का पानी नदी के पश्चिमी क्षेत्र में फैल रहा है. नदी में तेज बहाव की वजह से हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में करीब 30 फीट का कटाव हो गया. कटाव की वजह से धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है.

लोगों को घर से निकाला जा रहा

घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने की वजह से बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है. अनुमंडल पदाधिकारी के मुताबिक दो स्थानों पर पानी के तेज बहाव की वजह से तटबंध को नुकसान पहुंचा है. लोगों को घरों से बाहर निकाला जा रहा है और राहत शिविरों में भेजा जा रहा है. बाढ़ प्रभाववित लोगों के बीच चूड़ा और गुड़ का वितरण किया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक 2016 के बाद नदी में इतना पानी आया है.

ALSO READ

Bihar Monsoon: बिहार में फिर एक्टिव हुआ मानसून, पटना सहित प्रदेश में झमाझम बारिश के बढ़े आसार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here