पटना: बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण खबर आई है कि नीतीश कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में कुल 22 एजेंडों पर निर्णय लिया गया है। जनता के लाभ के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं, जिनमें से एक है पुलिस विभाग के लिए।

22 एजेंडों पर लगी मुहर

अब बिहार पुलिस के जवान लैपटॉप और स्मार्ट फोन से सुसज्जित होंगे।बैठक में बिहार पुलिस को आधुनिक बनाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई है। इसके लिए 190 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है।

इसके साथ ही, अवैध खनन के खिलाफ खान एवं भूविज्ञान विभाग में नए नियमों को 2024 के लिए स्वीकृति दी गई। मोकामा में एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान स्थापित करने के लिए 43 पदों के सृजन को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।इसके अलावा, कर्म नाशा नदी पर पंप नहर योजना के निर्माण के लिए 89 करोड़ 94 लाख 86 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। कोसी नदी के अंतर्राज्यीय लिंक के सर्वेक्षण के लिए 14 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी भी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here