पटना: जगदीशपुर थाने के कठैया विशुनपुरा गांव के किसान हरिमाधव प्रसाद के पुत्र डॉ. ज्वाला प्रसाद को गांधी जयंती पर लंदन स्थित ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में लंदन के मेयर, कोलंबिया की मिस वर्ल्ड, ऑस्ट्रेलिया के न्यायाधीश, सेसेल्स के पर्यटन मंत्री और लगभग 50 देशों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस वर्ष डॉ. ज्वाला प्रसाद को पुरस्कार मिलने पर भारतीय मूल के कई लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। यह पुरस्कार हर साल गांधी जयंती पर उन व्यक्तियों को दिया जाता है, जिन्होंने उल्लेखनीय कार्य किए हैं। 2024 के महात्मा गांधी पुरस्कार से डॉ. ज्वाला प्रसाद को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

वर्तमान में, डॉ. ज्वाला प्रसाद भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक हैं, और उन्होंने पिछले वर्षों में बाढ़ से प्रभावित होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here