Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

पटना: बिहार में पिछले 10 दिनों में चार पुल ढह गए हैं. सीवान, अररिया, मोटाहारी इसके कुछ उदाहरण हैं. बिहार विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पुल ढहने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

PM मोदी-नीतीश कुमार के सदाचार के चलते गिरे पुल

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट डाल कर कहा कि PM नरेंद्र मोदी जी और CM नीतीश कुमार जी के सदाचार की वजह से सिर्फ 10 दिन के अंदर बिहार में करोड़ों की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन केवल चार ही पुल गिरे हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि BJP, NDA की सरकार है तो सत्ता पक्ष और उनका अभिन्न अंग मीडिया इसे भ्रष्टाचार तो कदापि ही नहीं कहेंगे। डबल इंजन सरकार के पायलट अब कहेंगे कि शुक्र मनाओ कि 10 दिन में 4 ही पुल गिरे है, 10 तो नहीं गिरे है ना। ये पायलट यह भी कहेंगे कि पुल गिरने के दोषी तो विपक्ष और जनता है?

बता दें, बिहार में बढ़ते अपराध और पुल टूटने को लेकर तेजस्वी यादव काफी आक्रामक हो गए हैं. तेजस्वी यादव लगातार इस विषय को अपने एक्स-हैंडल पर उठाते रहते हैं. इस बार वह सिर्फ नीतीश कुमार से ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री मोदी से भी सवाल पूछ रहे हैं.

ALSO READ

राम मंदिर की छत से पानी टपकने के दावे पर लालू का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘धर्माचार्यों ने मना किया था लेकिन एक व्यक्ति ने..’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here