पटना: महानवमी के अवसर पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने रोहतास जिले के डेहरी में विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा कर मां दुर्गा के दर्शन किए। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना भी की।
ज्योति सिंह को देखकर श्रद्धालुओं में सेल्फी लेने की होड़ लग गई। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और प्रदेश की तरक्की के लिए माता रानी से प्रार्थना की।हालांकि, पिछले कुछ समय से पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच विवाद चल रहा है।
इस विवाद के बावजूद, ज्योति सिंह ने डेहरी, अकोढीगोला, और काराकाट के कई पूजा पंडालों में माता का दर्शन किया। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए भीड़ जुट गई। उल्लेखनीय है कि पिछले लोकसभा चुनाव में ज्योति सिंह ने अपने पति के लिए प्रचार किया था, और चर्चा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमा सकती हैं।



































