कैमूर में आज शुरू होगा पेयजल क्रांति का नया अध्याय
कैमूर में आज शुरू होगा पेयजल क्रांति का नया अध्याय

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज भभुआ और मोहनिया शहरों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत करेंगे। इस साल जुलाई में नीतीश सरकार ने भभुआ और मोहनिया के लिए 198 करोड़ रुपये की पेयजल आपूर्ति योजना को मंजूरी दी थी। इसके बाद से इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ, और आज मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे।

दरअसल, भभुआ और मोहनिया में पेयजल आपूर्ति योजना की शुरुआत हो रही है। पहले दुर्गावती जलाशय परियोजना का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा रहा था, लेकिन अब पेयजल आपूर्ति योजना भी शुरू हो रही है। इस उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, प्रभारी मंत्री नितिन नवीन, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और जन संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

इस योजना के पूरा होने पर भभुआ और मोहनिया में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। हर घर में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, और प्रतिदिन 35 मिलियन लीटर पानी उपलब्ध होगा, जिससे प्रति व्यक्ति को 135 लीटर पानी मिल सकेगा। मुख्यमंत्री आज इस पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में पहले गंगाजल को पाइपलाइन के माध्यम से राजगीर, गया और नवादा जैसे क्षेत्रों में भेजकर ट्रीटमेंट के बाद पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा था। अब भभुआ और मोहनिया के निवासियों को भी शुद्ध पेयजल मिल सकेगा, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार होगा और कठिनाइयाँ कम होंगी।

ALSO READ

लालू यादव के करीबी को मिली बड़ी राहत, लैंड फॉर जॉब केस में HC ने जमानत के साथ रखी ये शर्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here