Tejashwi Yadav
Tejashwi Yadav

पटना: आज सावन का तीसरा सोमवार है. लोग आज भोले बाबा को नमन कर उन्हें जलाभिषेक कर रहे हैं। सावन के इस मौसम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी के साथ राजवंशी नगर स्थित एक मंदिर में पहुंचे. यहां उन्होंने बाबा भोले भंडारी पर जलाभिषेक कर अपने राज्य के विकास के साथ बेहतर स्वास्थ की प्रार्थना की है। इस दौरान उन्होंने गरीबों को भोजन भी कराया।

‘हम गरीबों की सेवा करने मंदिर पहुंचे’

पूजा अर्चना के बाद तेजस्वी ने कहा कि हम गरीबों की सेवा करने मंदिर पहुंचे हैं। हमारी भगवान में आस्था है। भगवान सबका भला करते हैं। तेजस्वी ने इस दौरान केंद्र सरकार पर तेवर दिखाते हुए कहा कि यह सरकार को देश के गरीबों, महंगाई, बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं। गरीब प्रदेश बिहार जैसे राज्यों में कल कारखाना लगे इससे उन्हें कोई मतलब नहीं है। बस वो लोग हिंदू मुस्लिम कर देश में फसाद करवाना जानते हैं।

आरक्षण के मुद्दे पर तेजस्वी ने BJP को घेरा

आरक्षण के मुद्दे को लेकर तेजस्वी ने कहा कि BJP को बताना चाहिए कि आरक्षण का दायरा जो हमने बढ़ाया उसको 9वीं अनुसूची में क्यों नहीं डाला जा रहा है, इसकी क्या कारण है? उन्होंने टीएमसी के नेता के भगवान राम को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि कौन-क्या व्यक्तिगत रूप से बात करता है उसे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह सभी लोगों के आस्था और विश्वास का मामला है। इस तरह की बयानबाजी से हमें बचना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि हमने पूरा बयान सुना नहीं है, लेकिन ऐसा कुछ बोला है तो ऐसा नहीं करना चाहिए। इस तरह की बयानबाजी से आस्था को ठेस लग सकती है।

ALSO READ

मिड डे मील योजना में बड़ी हेरा फेरी का खुलासा, 42 हेडमास्टर नपे, 3 महीने में चुकाने होंगे 16 लाख रुपए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here