नई दिल्लीः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक रैली में बोलते समय जानलेवा हमला हुआ. हमले में ट्रंप घायल हो गए. इस हमले से हर कोई हैरान है और इसकी निंदा कर रहा है. भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य विश्व नेताओं ने हमले की निंदा की।
PM नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा कि, “मेरे मित्र, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं. राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं मृतकों के परिवार, घायलों और अमेरिकी लोगों के साथ हैं”।
पूरा मामला
दरअसल, शनिवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई. पेंसिल्वेनिया में आयोजित एक रैली के दौरान हमलावरों ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। गोलीबारी के बाद, एक सीक्रेट सर्विस गार्ड ने हमलावर को मार गिराया। इस हमले में डोनाल्ड ट्रंप की जान जाते जाते बची गई जब हालांकि एक गोली ट्रंप के कान को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए हैं।
जानकारी के लिए बता दें,अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव इस साल नवंबर में होने वाला है। चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां सक्रिय हैं और उम्मीदवार मतदाताओं को एकजुट करने के लिए रैलियां आयोजित कर रहे हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग इलाके में एक रैली को संबोधित देने पहुंचे।ट्रंप के साथ मंच पर मौजूद गार्ड्स ने तत्परता दिखाई और ट्रंप को सुरक्षित वहां से बाहर निकाला।
ALSO READ
JITAN RAM MANJHI: ‘पत्थर पर माथा फोड़ना सही नहीं…’, मांझी के बयान से गरमाई बिहार की सियासत



































