पटना: बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हैं. विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद दोनों सीटें खाली हो गई हैं. इन दोनों सीटों पर BJP की दावेदारी पक्की हो चुकी है।
विवेक ठाकुर की सीट जहां पहले से ही बीजेपी की थी, वहीं राजद की मीसा भारती की सीट विधानसभा में संख्या बल के कारण बीजेपी के पक्ष में जाएगी. राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में अंतिम रूप से यह सहमति हो चुकी है. इसके एवज में विधान परिषद की दो सीटें जदयू को मिली हैं। इसमें विधानसभा कोटे की एक सीट पर JDU के भगवान सिंह कुशवाहा निर्विरोध विधान पार्षद चुने जा चुके हैं। यह सीट राजद के रामबली सिंह सदस्यता समाप्त होने के कारण रिक्त हुई थी। अब दूसरी सीट स्नातक कोटे की है, जहां पिछली बार विजेता रहे देवेश चंद्र ठाकुर जदयू के टिकट पर लोकसभा पहुंच चुके हैं।
राजग के 2 नेता स्वयं को घोषित कर चुके हैं प्रत्याशी
वर्तमान में उच्च सदन की 3 खाली सीट में राजग के 2 नेता स्वयं को प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। राज्यसभा की एक सीट पर रालोमो (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा स्वयं को प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। अब एक सीट बची है। इस सीट पर BJP के कई नेताओं की नजर टिकी हुई है। वहीं, बिहार विधान परिषद की तिरहुत स्नातक की रिक्त हुई सीट पर जदयू के एक प्रवक्ता ने अपने आप को भावी प्रत्याशी घोषित करते हुए इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त है. हालांकि, तिरहुत स्नातक सीट पर जदयू के कई नेताओं की नजर टिकी हुई है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग की ओर से उप चुनाव की घोषणा के बाद इस सीट पर JDU किस पर दांव लगाती है।
ALSO READ



































