पटना: बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद गुरुवार को भाजपा कोटे के मंत्रियों को विभाग सौंप दिए गए। इस प्रक्रिया में कई मंत्रियों के प्रभार बदले गए हैं। सम्राट चौधरी को वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा को कृषि और खान एवं भूतत्व विभाग, प्रेम कुमार को सहकारिता विभाग, रेणु देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग तथा मंगल पांडे को स्वास्थ्य और विधि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्रियों को मिले नए विभाग

इसके अलावा अन्य भाजपा कोटे के मंत्रियों को निम्नलिखित विभाग सौंपे गए:

नीरज कुमार सिंह बबलू – लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग

नीतीश मिश्रा – उद्योग विभाग

नितिन नवीन – पथ निर्माण विभाग

जनक राम – अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग

हरि सहनी – पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

कृष्णनंदन पासवान – गन्ना उद्योग विभाग

केदार गुप्ता – पंचायती राज विभाग

सुरेंद्र मेहता – खेल विभाग

संतोष सिंह – श्रम संसाधन विभाग

संजय सरावगी – राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

डॉ. सुनील कुमार – पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

राजू कुमार सिंह – पर्यटन विभाग

मोतीलाल प्रसाद – कला, संस्कृति एवं युवा विभाग

जीवेश कुमार – नगर विकास एवं आवास विभाग

विजय मंडल – आपदा प्रबंधन विभाग

मंटू सिंह – सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

संतोष सुमन (हम) – लघु जल संसाधन विभाग

कैबिनेट में शामिल हुए 7 नए मंत्री

सूत्रों के अनुसार, इस सूची की आधिकारिक घोषणा जल्द की जाएगी। बुधवार को हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए चेहरों को शामिल किया गया। सबसे पहले संजय सरावगी ने मैथिली में शपथ ली। वे दरभंगा से विधायक हैं और मारवाड़ी समुदाय से आते हैं।

इसके बाद बिहारशरीफ से पांच बार के विधायक सुनील कुमार ने शपथ ली, जो कोयरी जाति से ताल्लुक रखते हैं। तीसरे स्थान पर जाले से विधायक जीवेश मिश्रा ने शपथ ली। वे भूमिहार जाति से हैं और पूर्व में भी मंत्री रह चुके हैं।राजपूत समुदाय से आने वाले साहेबगंज के विधायक राजू सिंह ने चौथे नंबर पर शपथ ग्रहण की।

रीगा (सीतामढ़ी) से विधायक मोतीलाल प्रसाद ने इसके बाद शपथ ली, जो वैश्य समाज से आते हैं।अमनौर से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार मंटू, जो कुर्मी जाति से हैं, को भी मंत्री बनाया गया। उन्होंने हाल ही में पटना में कुर्मी समाज की बड़ी रैली आयोजित की थी। अंतिम रूप से सिकटी (अररिया) के भाजपा विधायक विजय मंडल ने शपथ ली। वे अति पिछड़ा समाज के केवट समुदाय से हैं।

कैबिनेट में भाजपा के सबसे अधिक मंत्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार में अब कुल 36 मंत्री शामिल हो चुके हैं। इनमें भाजपा कोटे से सबसे अधिक 21 मंत्री हैं, जबकि जेडीयू कोटे से केवल 13 मंत्री बनाए गए हैं।इसके अलावा “हम” से संतोष सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। भले ही बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी जदयू के पास है, लेकिन भाजपा मंत्रियों की संख्या के लिहाज से सरकार में सबसे प्रभावी दल बनकर उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here