पलामू: पलामू जिले में 11 और 12 फरवरी को आदिवासी विकास महाकुंभ मेला आयोजित किया जाएगा। झारखंड सरकार ने 2024 में इस मेले को राजकीय मेला घोषित किया है। यह मेला सदर प्रखंड के दुबियाखाड़ में हर साल आयोजित होता है।
सरकारी योजनाओं का लाभ
पलामू जिला प्रशासन ने मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और अन्य मंत्री इसमें अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मेले में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा, साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को विकास योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रशासन की तैयारी पूरी
पलामू के उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद ने बताया कि मेले की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे, जिससे ग्रामीण लाभान्वित हो सकें।90 के दशक से चला आ रहा मेलायह मेला 90 के दशक से लगातार आयोजित किया जा रहा है। लंबे समय से इसे राजकीय मेला घोषित करने की मांग की जा रही थी। 2024 में हेमंत सोरेन सरकार ने इसे राजकीय मेला का दर्जा दिया।
राजा मेदिनीराय की स्मृति में आयोजन
यह मेला चेरो वंश के महान राजा मेदिनीराय की याद में आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत झारखंड के पहले विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह रामधारी ने की थी। अविभाजित बिहार के दौरान, इस मेले में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी शामिल हुए थे।