रांची/झारखंड: भारतीय नागरिकों को बेड़ियों और जंजीरों में जकड़कर सेना के विमान से डिपोर्ट करने और इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी को कांग्रेस ने भारतीयों का अपमान बताया है। इसके खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस (AICC) के आह्वान पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक आक्रोश मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया।

“भारतीयों के अपमान से हर नागरिक शर्मिंदा” – केशव महतो कमलेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि अमेरिकी सरकार के इस व्यवहार ने विश्वभर में भारत को शर्मसार किया है। विदेश मंत्री ने इस पर विरोध दर्ज कराने के बजाय अमेरिकी पक्ष लिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने चुप्पी साध ली। छोटे देशों की सरकारें भी अपने नागरिकों की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखती हैं, लेकिन केंद्र सरकार भारतीयों की इज्जत के प्रति लापरवाह है।

उन्होंने कहा कि डिपोर्ट किए गए भारतीय अपराधी नहीं थे, बल्कि सामान्य नागरिक थे। उनके साथ अमानवीय बर्ताव किया गया। यह घटना दिखाती है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में रोजगार का संकट कितना गहरा गया है, जिससे लोग अवैध रूप से विदेश जाने को मजबूर हो रहे हैं।

“नमस्ते ट्रंप करने वाले भी आज शर्मिंदा”

केशव महतो कमलेश ने कहा कि जो भारतीय “नमस्ते ट्रंप” कार्यक्रम में शामिल हुए थे, वे भी आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। मोदी सरकार घोटालेबाजों और अपराधियों को सम्मान के साथ देश से बाहर भेजती है, लेकिन आम भारतीयों को दूसरे देशों में अपमानित होना पड़ता है।

“प्रधानमंत्री मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए” – दीपिका पांडेय सिंह

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रवासियों के साथ अमानवीय व्यवहार कर अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है। कोलंबिया जैसे छोटे देश ने अमेरिकी विमान को उतरने नहीं दिया और सम्मान के साथ अपने नागरिकों को वापस बुलाया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में भारतीय विदेश नीति इतनी मजबूत थी कि भारतीयों को दुनिया में अपमानित नहीं होना पड़ता था।

आज, मोदी सरकार के कार्यकाल में देश के भीतर और बाहर भारतीयों को अपमान सहना पड़ रहा है। इस शर्मनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here