रांची/झारखंड: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की टीम ने अलकायदा के एक संदिग्ध आतंकवादी शाहबाज अंसारी को रांची के चान्हो इलाके से गिरफ्तार किया। शाहबाज अंसारी दिल्ली पुलिस के कांड संख्या 301/24 का अभियुक्त है। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गांव से हुई गिरफ्तारी

भारत में खिलाफत की घोषणा और आतंकवादी साजिशों को लेकर दिल्ली पुलिस ने झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में झारखंड पुलिस की एटीएस ने अलकायदा के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था, जबकि राजस्थान में छह संदिग्धों को ट्रेनिंग करते पकड़ा गया। इन संदिग्धों में अधिकांश लोग झारखंड के थे।

इस कार्रवाई में शाहबाज अंसारी फरार था। बाद में एटीएस और दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि वह रांची-लोहरदगा बॉर्डर पर स्थित अपने गांव चितरी में है। इस सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी में डॉ. इश्तियाक अहमद का नाम

पिछले साल गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में काम करने वाले डॉ. इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के रूप में पहचाना गया था। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को पकड़ा। जांच के आधार पर 23 अगस्त 2024 को संयुक्त टीम ने हजारीबाग से फैजान अहमद को गिरफ्तार किया, और फिर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब में दबिश दी। वहां से इश्तियाक को गिरफ्तार किया गया।

लोहरदगा में हथियार बरामद, शाहबाज फरार

अगस्त 2024 में एटीएस की टीम ने लोहरदगा के कुडू क्षेत्र में छापेमारी की थी, जहां से दो हथियार और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार हो गया था।

अब तक की गिरफ्तारियां

  1. डॉ. इश्तियाक अहमद – बरियातू, रांची
  2. फैजान अहमद – हजारीबाग
  3. मो. मोदब्बीर – चान्हो, रांची
  4. मो. रिजवान – चान्हो, रांची
  5. मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी – चटवल, चान्हो
  6. मतिउर रहमान – पिपराटोली, चान्हो
  7. इलताफ अंसारी – लोहरदगा
  8. एनामुल अंसारी – चान्हो, रांची
  9. शाहबाज अंसारी – चान्हो, रांची

ALSO READ

Vigilance Raid in Aurangabad: औरंगाबाद में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, क्लर्क के घर छापेमारी में मिली करोड़ों की संपत्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here