NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड की पत्नी संग जारी की CM नीतीश की तस्वीरें
NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड की पत्नी संग जारी की CM नीतीश की तस्वीरें

पटना: नीट पेपर लीक मामले में सत्ता पक्ष ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर कई आरोप लगाए हैं. इसके जवाब में आरजेडी ने सोमवार को जेडीयू और सीएम नीतीश कुमार पर फोटोबॉम्ब किया. इसमें NEET पेपर लीक मामले के किंगपिन और मुख्य सरगना नालंदा निवासी संजीव मुखिया को लेकर बड़ा आरोप लगाया गया है.

दरअसल, आरजेडी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया की पत्नी सीएम नीतीश कुमार के साथ नजर आ रही हैं. संजय मुखिया की पत्नी, बिहार के राज्य मंत्री श्रवण कुमार और जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की तस्वीरें भी जारी की गईं.

सोशल मीडिया पर JDU को घेरने का प्रयास

आरजेडी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों के जरिए सीएम नीतीश कुमार और अन्य जेडीयू नेताओं पर निशाना साधा. पेपर लीक के लगभग हर मामले में संजीव मुखिया का नाम आता है. संजीव मुखिया पर नीट पेपर लीक मामले में भी शामिल होने का आरोप है. गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई लोग संजीव मुखिया से जुड़े हुए प्रतीत होते दिख रहे हैं। अभी तक संजीव मुखिया पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

ALSO READ

बिहार और झारखंड में UGC का बड़ा एक्शन, जारी की 157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटी की लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here