पटना: बिहार में नीट पेपर लीक का मामला गरमाया हुआ है. अब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को अल्टीमेटम जारी किया है. इस बारे में विजय सिन्हा ने एक वीडियो जारी किया. वीडियो में सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव जी को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए और धमकी भरे बयान नहीं देने चाहिए. यह मत भूलो कि तुम एक संवैधानिक पद पर हो, गीदड़भभकी से कोई डरने वाला नहीं है।
बचा हुआ हिसाब विधानसभा चुनाव में पूरा हो जाएगा- विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने आगे कहा, “आप किस हिसाब-किताब की बात कर रहे हैं? हम सब जानते हैं कि आपकी पार्टी इस तरह की भाषा के लिए जानी जाती है.” आपका हिसाब-किताब जनता कर रही है, लोकसभा चुनाव में जनता ने कुछ हिसाब किया और बचा हुआ हिसाब विधानसभा चुनाव में पूरा हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने वीडियो के माध्यम से आगे कहा कि आप (तेजस्वी यादव) प्रशासन के लोगों से क्या कह रहे हैं कि हम फिर सत्ता में आ जाएंगे, सपना देखने कोई मनाही नहीं है, लेकिन प्रशासन के लोगों को डराने का प्रयास मत करिए। एक बात समझ लीजिए अब आपके माता-पिता का राज नहीं है।
ब्लैकमेलर जैसी भाषा का इस्तेमाल मत कीजिए- विजय सिन्हा
विजय सिन्हा ने कहा कि ब्लैकमेलर वाली भाषा का इस्तेमाल मत कीजिए. आप कहते हैं कि एक फोटो है, एक रिपोर्ट है और एक वीडियो है. धमकाते हैं कि सही जांच कीजिए नहीं तो जारी कर देंगे। ये भाषा आपराधिक मानसिकता का सूचक है। डिप्टी CM ने तेजस्वी से कहा कि आपको खुला चुनौती है, आपके पास जो फोटो, वीडियो और सबूत है, उसे 24 घंटे के अंदर उपलब्ध कराएं नहीं तो जनता हिसाब करेगी। साक्ष्य छिपाने वाला भी अपराधी है।
ALSO READ
NEET पेपर लीक के सवाल पर चुप्पी साध गए CM नीतीश, बात पलटकर बापू टावर का करने लगे जिक्र


































