पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर छात्रों में अब भी भ्रम की स्थिति है। कई छात्रों का मानना है कि परीक्षा को स्थगित कर नया डेट जारी किया जा सकता है। ऐसे में आज इस विषय पर पूरी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
13 दिसंबर को ही होगी परीक्षा
आयोग के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि 70वीं पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित होगी। परीक्षा की तिथि में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जा चुका है।
आवेदन प्रक्रिया में दी गई थी अतिरिक्त समय
आयोग अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा का विज्ञापन 23 सितंबर को जारी हुआ था। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर तक रखी गई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 4 नवंबर तक किया गया। इस दौरान कुल 4.8 लाख आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अंतिम चार दिनों में ही 1.3 लाख आवेदन आए।
सर्वर समस्या पर आयोग का बयान
अध्यक्ष ने यह बयान इसलिए दिया क्योंकि छात्रों का कहना था कि अंतिम दिनों में सर्वर डाउन होने के कारण वे आवेदन नहीं कर सके। आयोग ने इसे गलत बताया और कहा कि आवेदन के लिए पर्याप्त समय दिया गया था। सर्वर से संबंधित शिकायतें आधारहीन हैं।
परीक्षा तिथि में बदलाव संभव नहीं
परीक्षा नियंत्रक ने भी सर्वर में खामी की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए एक महीने से अधिक समय दिया गया था। परीक्षा तिथि को UPSC और अन्य संस्थानों के शेड्यूल को ध्यान में रखकर तय किया गया है। ऐसे में परीक्षा अपने निर्धारित तिथि पर ही होगी।
































