पटना: लॉरेंस बिश्नोई को ‘दो टके का गुंडा’ कहने के बाद चर्चा में आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। बिश्नोई गैंग के कथित सदस्यों ने व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर 24 घंटे के भीतर उनकी हत्या करने की बात कही है। इस धमकी के बाद सांसद पप्पू यादव सकते में हैं। हाल ही में उनके किसी करीबी ने उन्हें बुलेट प्रूफ गाड़ी गिफ्ट की थी।
लॉरेंस बिश्नोई से विवाद के बाद बढ़ा खतरा
मुंबई में कुछ समय पहले सलमान खान के करीबी एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग ने जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद पप्पू यादव ने सार्वजनिक बयान में लॉरेंस बिश्नोई को ‘दो टके का गुंडा’ कहा और 24 घंटे में गैंग को खत्म करने की चुनौती दी। इसी बयान के बाद से पप्पू यादव पर खतरा बढ़ गया है।
लगातार मिल रही हैं धमकियां
शुक्रवार रात व्हाट्सएप पर आई ताज़ा धमकी पहली बार नहीं है। सांसद पप्पू यादव को अब तक 20 से अधिक बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। उनकी पत्नी, कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने भी सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनका पप्पू यादव से कोई लेना-देना नहीं है।
Whatsapp पर भेजा धमकी भरा संदेश

इस बार धमकी देने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया। संदेश में लिखा गया, “आखिरी 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे..हमारे साथी तैयारी पूरी कर चुके हैं..तेरे गार्ड भी तुझे नहीं बचा पाएंगे.. लॉरेंस भाई और उनकी टीम की तरफ से तुझे हैप्पी बर्थडे.. इंज्वाय योर लास्ट डेट, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव।” सांसद ने इस मामले में फिर से सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर की है।
































